‘लंदन देखा...पेरिस देखा लेकिन नहीं देखा ऐसा बुड़बक मूर्ख इंसान’ CM नीतीश के 'सेक्स ज्ञान' पर RJD एमएलसी का तंज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘सेक्स ज्ञान’ का विवादित मामला अभी ठंडा होने ही जा रहा था, तभी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह इसे फिर से गरमा दिया है। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर बिहार की राजनीति को गरमाने वाला पोस्ट किया है।

‘लंदन देखा...पेरिस देखा लेकिन नहीं देखा ऐसा बुड़बक मूर्ख इंसान’ CM नीतीश के 'सेक्स ज्ञान' पर RJD एमएलसी का तंज

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सेक्स ज्ञानका विवादित मामला अभी ठंडा होने ही जा रहा था, तभी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह ने इसे फिर से गरमा दिया है। आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर बिहार की राजनीति को गरमाने वाला पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने लिखा है कि "वैसे तो यह फोटो तीन दिन पूर्व Manila Philippines का है, लेकिन मेरे हाथ में गर्व पूर्वक Great INDIA है। परंतु मैं इसे बताना आवश्यक समझता हूं कि कृपया इसे आप Political वाला INDIA मत समझ लीजिएगा! "लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान!माइकल देखा, एलविश देखा, सब कुछ देखा मेरी जान। लेकिन सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ  बुड़बक मूर्ख इन्सान " "हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलबर जानी जितना भी तुम समझोगे तो उतनी होगी हैरानी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी"फिलवक्त आपके अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूं।"

सुनील कुमार के इस पोस्ट को नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए सेक्स ज्ञानवाले बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भले ही नीतीश की बचाव कर रही हो, लेकिन अब तो उनके मुंहबोले भाई ने ही तंज कसा है। आरजेडी एमएलसी ने इशारों-इशारों में बिहार के मुख्यमंत्री को बुड़बक करार दिया है। आपको बता दें कि सुनील सिंह पहले भी नीतीश कुमार पर तंज और तीखे हमले कर चुके हैं। अब उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासी गलियारों में बवाल मचना तय है!