एमएस धोनी ने IPL को कहा अलविदा, अब आएंगे इस रोल में नजर
ms-dhoni-bids-farewell-to-the-ipl-here-is-the-role-he-will-take-on-next
Mahendra Singh Dhoni Retirement: देश के क्रिकेट जगत से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां थाला के नाम से मशहूर कैप्टन कूल कहे जाने महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से सन्यास ले लिया है। जिसके बाद उनके फैंस में काफी निराशा देखी जा रही है। मंगलवार को आईपीएल के रीटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने वाली थी।
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया था। वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक खिलाड़ी के तौर पर अब नजर नहीं आएंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने नए रोल के लिए नियुक्त किया है। आईपीएल 2027 से वे चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटोर की भूमिका में नजर आएंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि "महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मेंटर का चार्ज संभाला। फ्रेंचाइजी ने आगे लिखा कि- महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही हमारे सफर के साथ दिल से जुड़े रहे। वे अनगिनत जीतों, मुश्किल समय और ऐसी यादों के जरिए जो हमेशा हमारे दिलों एक खिलाड़ी के रूप में बने रहेंगे। हमें शान तक ले जाने से लेकर सुपर किंग्स की अगली पीढ़ी को गाइड करने तक थाला हमेशा हमारी पहचान का हिस्सा रहेंगे। और चेन्नई हमेशा उनका घर रहेगा।" फ्रेंचाइजी ने उनके रिटायरमेंट की भी पुष्टि की।
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता। धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 278 आईपीएल मैच खेले जिसकी 242 पारियों में 5439 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 38.3 की औसत और 137.46 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 24 अर्धशतकीय पारियां खेलीं। विकेट के पीछे भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने कई बार अपनी स्टंपिंग और आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मैच जिताए। धोनी ने 45 साल की उम्र में आईपीएल के रिटायरमेंट का ऐलान किया। विकेट के पीछे से बेस्ट क्रिकेटिंग ब्रेन का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें जाना जाता है। वे अब सीएसके के लिए मेंटोर की भूमिका में नजर आएंगे, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फ्रेंचाइजी के लिए मैदान के बाहर से क्या अहम योगदान दे सकते हैं। धोनी के करियर की एक खास बात यह रही कि इंटरनेशनल क्रिकेट हो या आईपीएल उन्होंने घर से ही संन्यास का ऐलान किया। उनके लिए कोई विदाई मैच नहीं रखा गया और ना ही इतने बड़े क्रिकेटर ने कभी इसकी इच्छा जताई।
pranavpr