हरप्रीत-शाहदाद की साझेदारी को हर्ष ने तोड़ा, यूएई का तीसरा विकेट गिरा

इंडिया ए वर्सेस यूएई ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबला मंगलवार को दोहा में खेला जा रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

हरप्रीत-शाहदाद की साझेदारी को हर्ष ने तोड़ा, यूएई का तीसरा विकेट गिरा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

IND A vs UAE A Live Score: इंडिया ए वर्सेस यूएई ए एशिया कप राइजिंग स्टार्स मुकाबला मंगलवार को दोहा में खेला जा रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने उतरी यूएई की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ओवर में आर्यांश का विकेट गंवाया और फिर छठे ओवर में अंश आउट हुए। शाहदाद 46 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए।

इंडिया ए ने इस मुकाबले के लिए तीन बदलाव किए हैं, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि विप्रज निगम, आुयष बडोनी और प्रिंस यादव को आराम दिया गया है। तिलक वर्मा के नेतृत्व वाली इंडिया ए की टीम यूएई को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचना जाएगी। जबकि यूएई ने शर्मनाक अभियान का अंत जीत के साथ करना चाहेगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले गंवाए हैं, इंडिया ए को पाकिस्तान के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि यूएई की टीम को नेपाल ने 6 विकेट से मात दी। यूएई के खिलाफ जीत मिलने से भारत के तीन मैच में चार अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

UAE Live Score: 92/3 (23)

इंडिया ए और यूएई प्लेइंग इलेवन

इंडिया ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): अर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, उदीश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिद अली

यूएई का तीसरा विकेट गिरा

यूएई ने 22वें ओवर में तीसरा विकेट गंवाया है। हर्ष ने हरप्रीत-शाहदाद की साझेदारी को तोड़ा। शाहदाद 46 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए।

 हरप्रीत और शाहदाद के बीच बड़ी साझेदारी

हरप्रीत सिंह भाटिया और मुहम्मद शाहदाद के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई है। यूएई ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं।

यूएई ने 14 ओवर में बनाए 67 रन

यूएई ने इंडिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन बना लिए हैं। हरप्रीत 367और मुहम्मद शाहदाद 17 रन बनाकर खेल रहे।