Akshay Kumar Upcoming Movies: अक्षय कुमार के फैंस हो जाएं तैयार! 2027-28 में रिलीज होंगी 6 फिल्में, ‘गोलमाल 5’ से ‘राउडी राठौर 2’ तक मचेगा धमाल
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आने वाले दो सालों में बड़े पर्दे पर जबरदस्त धमाका करने की तैयारी में हैं। साल 2027 और 2028 में उनकी करीब छह फिल्में रिलीज होने की चर्चा है।
MUMBAI: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आने वाले दो सालों में बड़े पर्दे पर जबरदस्त धमाका करने की तैयारी में हैं। साल 2027 और 2028 में उनकी करीब छह फिल्में रिलीज होने की चर्चा है। खास बात यह है कि इन फिल्मों में अक्षय अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। कहीं वह छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे, तो कहीं एलियन से मुकाबला करते दिखेंगे। इसके अलावा उनकी कई पुरानी हिट फिल्मों की फ्रेंचाइजी भी वापस आने वाली हैं।
1. वेदात मराठे वीर दौड़ले सात
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह उनकी पहली मराठी फिल्म होगी। फिल्म को 2027 की शुरुआत में रिलीज करने की तैयारी है।
2. मौजा ही मौजा
अक्षय कुमार निर्देशक अनीस बज्मी के साथ इस फिल्म में काम कर रहे हैं। इसमें विद्या बालन और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी है और इसे फरवरी 2027 में रिलीज किया जा सकता है।
3. समुक
यह साइंस-फिक्शन और सर्वाइवल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें अक्षय एक सैन्य अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जिसका सामना खतरनाक एलियन से होगा। फिल्म 28 मई 2027 को रिलीज होने वाली है।
4. गोलमाल 5
रोहित शेट्टी की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी के पांचवें पार्ट में अक्षय कुमार भी नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी और तुषार कपूर जैसे कलाकार भी होंगे। इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है।
5. भागम भाग 2
करीब दो दशक बाद अक्षय कुमार की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' का सीक्वल बनने जा रहा है। प्रियदर्शन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इसकी रिलीज भी 2027 में प्रस्तावित है।
6. राउडी राठौर 2
साल 2012 में रिलीज हुई एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'राउडी राठौर' का दूसरा पार्ट भी चर्चा में है। फिल्म में अक्षय के एक्शन अवतार की वापसी हो सकती है। इसे 2028 में रिलीज करने की तैयारी बताई जा रही है।
कुल मिलाकर, आने वाले दो साल अक्षय कुमार के लिए काफी व्यस्त रहने वाले हैं। कॉमेडी, एक्शन, ऐतिहासिक किरदार और साइंस-फिक्शन के जरिए अभिनेता दर्शकों के सामने अलग-अलग अंदाज पेश करने वाले हैं। हालांकि, इन फिल्मों की रिलीज तारीखों में बदलाव संभव है।
pranavpr