बिहार के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 25 नवंबर को कई ट्रेनें रद्द, इतनों का बदला समय, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। नरकटियागंज-बगहा रेलखंड पर निर्माण कार्य को लेकर रेलवे ने 25 नवंबर 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदला गया है।
SAMASTIPUR: बिहार में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। नरकटियागंज-बगहा रेलखंड पर निर्माण कार्य को लेकर रेलवे ने 25 नवंबर 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रस्थान भी किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
7 घंटे 30 मिनट का होगा पावर ब्लॉक
पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-बगहा रेलखंड पर पुल संख्या 346 के कटिंग एवं कनेक्शन कार्य के लिए 25 नवंबर को 7 घंटे 30 मिनट का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसी वजह से रेल परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
25 नवंबर को ट्रेन संख्या 53242 (नरकटियागंज-गोनहा) और 53241 (गोनहा-नरकटियागंज) का परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 55096 (गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज) का आंशिक समापन सिसवा बाजार में होगा। ट्रेन संख्या 55039 (नरकटियागंज-बरौनी) सिसवा बाजार से आंशिक रूप से शुरू होगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
- ट्रेन संख्या 04014 (आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल) 24 नवंबर को कप्तानगंज-थावे-सीवान-छपरा-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग से चलेगी।
- ट्रेन संख्या 19726 (दरभंगा-खातीपुरा एक्सप्रेस) 25 नवंबर को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-सीवान-थावे-कप्तानगंज मार्ग से चलाई जाएगी।
तीन ट्रेनों के समय में बदलाव
- ट्रेन 15273: 25 नवंबर को रक्सौल से 4 घंटे देरी से चलेगी।
- ट्रेन 15274: 24 नवंबर को आनंद विहार से 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
- ट्रेन 19038: 25 नवंबर को बरौनी से 2 घंटे देरी से चलेगी।
डिविजन के मीडिया प्रभारी आरके सिंह के मुताबिक, कुछ अन्य ट्रेनें भी 45 से 90 मिनट तक नियंत्रित होकर चलेंगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय-सारणी की जानकारी अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा से जरूर प्राप्त कर लें।
pranavpr