Bajaj Pulsar RS200 का नया अवतार लॉन्च, अब मिलेंगे राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे धांसू फीचर्स; कीमत में हुआ बड़ा इजाफा

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 को नए अपडेट्स के साथ बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने 2026 मॉडल में कई बड़े बदलाव किए हैं।

Bajaj Pulsar RS200 का नया अवतार लॉन्च, अब मिलेंगे राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे धांसू फीचर्स; कीमत में हुआ बड़ा इजाफा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

HYDRABAD: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक Pulsar RS200 को नए अपडेट्स के साथ बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने 2026 मॉडल में कई बड़े बदलाव किए हैं। नई बाइक में अब पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स, बेहतर तकनीक और नया TFT डिस्प्ले देखने को मिलेगा। हालांकि, इन बदलावों के साथ बाइक की कीमत में भी इजाफा हुआ है।

नई Bajaj Pulsar RS200 में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल और क्विकशिफ्टर जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बाइक में नया 5-इंच TFT कंसोल भी दिया गया है, जो पुराने कलर LCD डिस्प्ले की जगह लेगा।

इंजन में बढ़ी पावर, मिलेंगे नए राइडिंग फीचर्स

नई Pulsar RS200 में पहले की तरह 199.5cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। हालांकि, इसके पावर आउटपुट में मामूली बढ़ोतरी की गई है। पहले यह इंजन 24.5 hp की पावर देता था, जबकि अब यह 25.5 hp की पावर जनरेट करेगा। वहीं, इसका अधिकतम टॉर्क 18.7Nm पर बरकरार रखा गया है।

बाइक में राइड मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं, जो राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।

TFT डिस्प्ले से लेकर USD फोर्क तक कई बदलाव

फीचर्स की बात करें तो नई बाइक में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट, एडजस्टेबल लीवर्स और हैजर्ड स्विच दिया गया है। इसके फ्रंट में 37mm USD फोर्क लगाया गया है, जो पुराने टेलीस्कोपिक फोर्क की जगह लेगा।

कितनी है नई Bajaj Pulsar RS200 की कीमत?

कीमत की बात करें तो नई Bajaj Pulsar RS200 को 1.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। यह पुराने मॉडल की तुलना में करीब 17 हजार रुपये महंगी है।

मार्केट में इसका मुकाबला Hero Karizma XMR और KTM RC 200 जैसी स्पोर्ट्स बाइक्स से होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नए फीचर्स और बढ़ी हुई कीमत के साथ यह बाइक ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाती है।