BREAKING NEWS: बेतिया के Senco Gold शोरूम में हथियार के बल पर लूट, बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम; जांच में जुटी पुलिस

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सुप्रिया रोड स्थित एनएच-727 के बगल में मौजूद सेंको गोल्ड एंड डायमंड के शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की।

BREAKING NEWS: बेतिया के Senco Gold शोरूम में हथियार के बल पर लूट, बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम; जांच में जुटी पुलिस
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BETTIAH/BIHAR: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सुप्रिया रोड स्थित एनएच-727 के बगल में मौजूद सेंको गोल्ड एंड डायमंड के शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, बदमाश शोरूम में पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी कितने की ज्वेलरी या नकदी लेकर फरार हुए हैं। वारदात में कितने बदमाश शामिल थे, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बेतिया के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

इस वारदात के बाद स्थानीय कारोबारियों और लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल लूट की रकम और फरार बदमाशों की संख्या को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

बेतिया से हरिकेष कुमार की रिपोर्ट