पटना में साइबर ठगों पर STF का बड़ा एक्शन! कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, इतने लोग हिरासत में

राजधानी पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने एक साथ तीन ठिकानों पर धावा बोला है। पटना STF, स्थानीय थाना पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर स्थित अपार्टमेंट में छापेमारी की है।

पटना में साइबर ठगों पर STF का बड़ा एक्शन! कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, इतने लोग हिरासत में
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने एक साथ तीन ठिकानों पर धावा बोला है। पटना STF, स्थानीय थाना पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने राजा बाजार, बोरिंग रोड और पत्रकार नगर स्थित अपार्टमेंट में छापेमारी की है। इस छापेमारी में 30 से 32 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं पर गहन जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है

दरअसल, बुधवार की सुबह पटना में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब STF और साइबर पुलिस की अलग-अलग टीमें एक साथ तीन जगहों पर पहुंचीं।

पहली कार्रवाई राजा बाजार के मछली गली स्थित सुशीला रेजिडेंसी अपार्टमेंट में की गई। दूसरी टीम बोरिंग रोड की मोंटेसरी गली स्थित मेरिडियन अपार्टमेंट में जांच कर रही है। वहीं, तीसरी टीम पत्रकार नगर स्थित साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि साइबर ठगी के नेटवर्क को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने रणनीति तैयार की और एक साथ तीनों ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

छापेमारी में 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। SDPO रैंक के अधिकारी भी इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, बरामद दस्तावेजों और अन्य सामानों का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

फिलहाल पटना के तीनों ठिकानों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि साइबर ठगी का यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था और इसके तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पटना में साइबर ठगी का कोई बड़ा संगठित गिरोह सक्रिय था? फिलहाल पुलिस की आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है ।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट