पटना में प्राइवेट ड्राइवर संगठन का प्रदर्शन, सरकार से वार्ता के लिए 5 सदस्य टीम रवाना

राजधानी पटना के जेपी गोलंबर पर प्राइवेट ड्राइवर संगठन के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ड्राइवर संगठन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

पटना में प्राइवेट ड्राइवर संगठन का प्रदर्शन, सरकार से वार्ता के लिए 5 सदस्य टीम रवाना
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना के जेपी गोलंबर पर प्राइवेट ड्राइवर संगठन के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ड्राइवर संगठन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन की पहल पर संगठन के पांच प्रतिनिधियों के डेलिगेशन को सरकार से वार्ता के लिए रवाना किया गया। प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से ड्राइवर संगठन की मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा।

वहीं, पूरे मामले पर पटना की एसडीएम कृतिका मिश्रा ने बताया कि ड्राइवर संगठन का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखने की प्रक्रिया की जा रही है।

फिलहाल, प्रशासन की पहल के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया है। अब सबकी नजरें सरकार और ड्राइवर संगठन के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हैं।

आपको बता दें कि ड्राइवर एसोसिएशन ने ड्राइवरों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दुर्घटना में मुआवजे समेत कई मांगें सरकार के सामने रखी हैं। एसोसिएशन की मांग है कि बिहार में भी ओडिशा की तर्ज पर मोटर ड्राइवर और श्रमिक कल्याण योजना लागू की जाए। मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना 2024 के तहत असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले, ड्राइवर आयोग और ड्राइवर वेलफेयर फंड बनाया जाए।

इसके अलावा ड्राइवरों के बच्चों को उच्च शिक्षा और विशेष आरक्षण, आवास योजना के तहत कम कीमत पर घर, दुर्घटना की स्थिति में पीड़ितों को उचित मुआवजा, ड्राइवर दिवस को सरकारी मान्यता और सड़क दुर्घटना में घायल ड्राइवरों के लिए सरकारी अस्पतालों में आईसीयू बेड आरक्षित करने की मांग की गई है।

पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट