सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने ग्राहक बनकर की छापेमारी 5 नाबालिग लड़कियां की बरामद।

सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सीनियर धिकारियों के द्वारा की गयी इस छापेमारी में 5 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया गया।

1.

Nbc24 desk:- सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नगर थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों के द्वारा की गयी इस छापेमारी में 5 नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया गया। पुलिस अधिकारीयों का कहना है की 5 नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। 

एनजीओ संचालकों की सुचना पर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस घटनास्थल पर छापेमारी करने पहुंची थी। पाँचो नाबालिग लड़कियों को तहखाने में रखा गया था। तकरीबन तीन घंटे तक चली छापेमारी के बाद पुलिस ने लड़कियों को यहाँ से मुक्त कराया और इस धंधे में संलिप्त दलाल और कई ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है। 

वही पुलिस का कहना है की प्यार के जाल में फंसकर लड़कियों को लेकर यहाँ बेचने का काम किया जाता है। फिर उनसे जबरन देह व्यापार का काम कराया जाता है। जो ऐसा करने से इंकार करती हैं उन्हें तरह तरह से प्रताड़ित किया जाता है।