बिहार में हीट वेव से हाल-बेहाल, पारा 40 डिग्री पार, इतने जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें कब से मिलेगी राहत?

बिहार के लोग आजकल मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ तापमान 40°C के पार है, वहीं तेज और गर्म पछुआ हवा से हाल बेहाल है। लू और हीट वेव को लेकर 21 अप्रैल तक 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

बिहार में हीट वेव से हाल-बेहाल, पारा 40 डिग्री पार, इतने जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानें कब से मिलेगी राहत?

PATNA: बिहार के लोग आजकल मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ तापमान 40°C के पार है, वहीं तेज और गर्म पछुआ हवा से हाल बेहाल है। लू और हीट वेव को लेकर 21 अप्रैल तक 14 जिलों मेंयेलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं चार ऐसे जिलें हैं जहां आज बारिश जैसी स्थिति बनी रहेगी। जिस वजह से थोड़ी राहत मिलेगी। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल के अनुसार दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों और उत्तर पश्चिम के कुछ जिलों में आने वाले दिनों में हीट वेव जैसी स्थिति रहने की संभावना है

जिन जिलों में गर्म हवाओं के प्रवाह का येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और बांका शामिल हैं। इन जिलों में 21 अप्रैल तक उष्ण लहर की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य भर में सर्वाधिक गर्म शेखपुरा रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा सीवान के जीरादेई में 41 डिग्री, बांका में 40.5 डिग्री और नवादा का 40.1 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। इसके अलावा 7 शहरों का अधिकतम तापमान 40 के आसपास रहा। मौसमविदों के अनुसार सूबे में पछुआ के प्रभाव से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि संभव है।

11 जिलों में ही 50 फीसदी से अधिक आर्द्रता

योजना एवं विकास विभाग के तहत संचालित इस मौसम सेवा केन्द्र के अनुसार सूबे के 11 जिलों में ही 50 फीसदी से अधिक आर्द्रता है। शेष 27 जिलों की स्थिति खराब है। यहां आर्द्रता 50 फीसदी से कम है। रात के समय भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

यहां तापमान में बढ़ोतरी

बुधवार को गया में 39.9 डिग्री, रोहतास के डेहरी में 40 डिग्री, जमुई में 39.9 डिग्री, बक्सर में 39.6 डिग्री, औरंगाबाद और खगड़िया में 39.7 डिग्री दर्ज किया गया।

बेहतर है पटना के हालात

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष पटना का पारा 17 अप्रैल को 41 के पार कर गया था, लेकिन इस बार तापमान में थोड़ी कमी है। इसकी वजह राज्य में आंशिक बादलों के प्रभाव का बने रहना है।

अधिकतम तापमान

शहर पारा पटना 38.9 गया 39.9 भागलपुर 39 पूर्णिया 38.2