पटना - रांची वंदे भारत में सफर के लिए इतने पैसे करने होंगे खर्च, रेलवे ने तय किया किराया

पटना और रांची के बीच शुरू होनेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा हो चूका है। आपको बता दे की वन्दे भारत एक्सप्रेस ने अपना ट्रायल निर्धारित समय से पहले अपने गंतव्य पर पहुंच कर पूरा किया। ट्रायल के बाद अब उसके नियमित परिचालन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं इन सबके बीच अब रेलवे ने वंदे भारत में सफर का किराया तय कर दिया है।

पटना - रांची वंदे भारत में सफर के लिए इतने पैसे करने होंगे खर्च, रेलवे ने तय किया किराया

NBC24 DESK - पटना और रांची के बीच शुरू होनेवाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल पूरा हो चूका है। आपको बता दे की वन्दे भारत एक्सप्रेस ने अपना ट्रायल निर्धारित समय से पहले अपने गंतव्य पर पहुंच कर पूरा किया। ट्रायल के बाद अब उसके नियमित परिचालन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं इन सबके बीच अब रेलवे ने वंदे भारत में सफर का किराया तय कर दिया है। 

900 से 1800 तक होंगे खर्च

रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के लिए यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1760 रुपये और चेयरकार के लिए 890 रुपये देने होंगे। इसमें कैटरिंग की राशि नहीं जोड़ी गई है। यात्री अपनी इच्छा के अनुसार खाने का आर्डर दे सकते हैं। इसके लिए यात्रियों को अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा।

जून के अंतिम सप्ताह में नियमित परिचालन संभव

ट्रेन में कुल आठ कोच हैं। प्रत्येक कोच में 78-78 सीटें हैं। ट्रेन परिचालन को लेकर किसी तिथि की घोषणा नहीं हुई है। संभावना जताई जा रही है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में या जुलाई में इसका परिचालन हो सकता है। 

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

पटना से रांची के बीच छह स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। इसमें बिहार के जहानाबाद, गया, झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा में ठहराव दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित है, शेष चार स्टेशनों पर ठहराव का समय तय किया जाना है। 

12 जून को हुआ था ट्रायल

बता दें कि बीते 12 जून को वंदे भारत का ट्रायल रन किया गया था। रांची से पटना के बीच की दूरी 378 किलोमीटर है, सोमवार को ट्रायल रन में इस दूरी को तय करने में ट्रेन को पौने छह घंटे का समय लगा था और ट्रेन समय से 23 मिनट पहले पहुंची थी। पटना-रांची वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान पटना से गया के बीच ट्रेन की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, गया से बरकाकाना के बीच 90 किमी और बरकाकाना से रांची के बीच की गति 80 किमी प्रति घंटा रही।