अमिताभ बच्चन की हालत बिगड़ी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती

बॉलीवुड गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमिताभ बच्चन की हालत बिगड़ी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुए भर्ती
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MUMBAI: बॉलीवुड गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अमिताभ की एंजियोप्लास्टी हुई है। घबराने की बात नहीं है क्योंकि एंजियोप्लास्टी उनके पैर की हुई है क्योंकि उनके पैर में एक क्लॉट था। वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर बेहतर हैं। परिवार की तरफ से ऑफिशयल स्टेटमेंट आना बाकी है। वहीं अस्पताल ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है। बता दें कि 1 घंटे पहले ही बिग बी ने अपनी टीम को लेकर ट्वीट किया था कि आंख खोलकर देख लो, कान लगाकर सुन लो। मेरी मुंबई की होगी जय-जयकार। ये बात अब मान लो।