जेल में कैद अनंत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में बेऊर जेल प्रशासन ने अस्पताल में कराया भर्ती, निकली ये बीमारी..

पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बेउर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। अनंत सिंह का इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है।

जेल में कैद अनंत सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में बेऊर जेल प्रशासन ने अस्पताल में कराया भर्ती, निकली ये बीमारी..
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बेउर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है। अनंत सिंह का इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है। दरअसल, पूर्व विधायक अनंत सिंह को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पेट से संबंधित कुछ बीमारी की बात सामने आई है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों की टीम पूर्व विधायक का इलाज कर रही है।

अनंत सिंह का क्रिएटिनिन लेवल भी बढा़

डॉक्टर ने अनंत सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनका क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। दवा से उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि तीन दिनों के अंदर उनके इलाज में काफी सुधार हुआ है। फिलहाल वे आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड के डीलक्स रूम नंबर 51 में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

एक तरफ लोकसभा चुनाव की जंग शुरू हो गई है और बिहार का सियासी तापमान भी अपने चरम पर है, वहीं दूसरी तरफ मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह की जेल में तबीयत बिगड़ गई। जिसके कारण उनके समर्थक काफी चिंतित है। आईजीआईएमएस के डॉक्टरों ने बताया कि तीन दिन पहले विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें संस्थान लाया गया था, जांच में किडनी की समस्या पाई गई थी।