भूकंप के तगड़े झटकों से दहला ताइवान, अब तक 4 की मौत, 50 घायल, सुनामी की चेतावनी

ताइवान में बुधवार (03-04-2024) तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा द्वीप हिल गया। भूकंप की वजह से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। ताइवान केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।

भूकंप के तगड़े झटकों से दहला ताइवान, अब तक 4 की मौत, 50 घायल, सुनामी की चेतावनी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

TAIWAN: ताइवान में बुधवार (03-04-2024) तड़के एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरा द्वीप हिल गया। भूकंप की वजह से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। ताइवान केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है।जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

इस आपदा में दक्षिणी शहर में कई इमारतें ढह गईं और सुनामी की स्थिति पैदा हो गई. कम आबादी वाले हुआलिएन में एक पांच मंजिला इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई इसकी पहली मंजिल ढह गई और बाकी 45 डिग्री के कोण पर झुक गई। राजधानी ताइपे में पुरानी इमारतों और कुछ नए कार्यालय परिसरों से टाइलें गिर गईं।