Lok Sabha Election 2024: बिहार में दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, कटिहार सबसे आगे, पीछे कौन..? जानिए

दोपहर 1 बजे तक किशनगंज में 34.65%, कटिहार में 35.37%, पूर्णिया में 36.59%, भागलपुर में 30.29%, बांका में 32.32% और कुल मतदान 33.80% हुआ है। इस चरण में 47 पुरुष एवं 3 महिला सहित कुल 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।

Lok Sabha Election 2024: बिहार में दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, कटिहार सबसे आगे, पीछे कौन..? जानिए

PATNA: बिहार में आज शुक्रवार( 26 अप्रैल) को 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चालू है। बिहार में पांच सीटों कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में वोटिंग हो रही है। मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सील करने के साथ सुरक्षा बल अपनी पैनी नजर गड़ाए बैठे हैं। दोपहर 1 बजे तक किशनगंज में 34.65%, कटिहार में 35.37%, पूर्णिया में 36.59%, भागलपुर में 30.29%, बांका में 32.32% और कुल मतदान 33.80% हुआ है। इस चरण में 47 पुरुष एवं 3 महिला सहित कुल 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें 14 राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय, 20 निबंधित दलों एवं 16 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इस चरण में जदयू के 5, बसपा के 4, कांग्रेस के 3, राजद के 2 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे चरण में बांका संसदीय क्षेत्र के चुनिंदा बूथों पर मतदान का समय बदला गया है।

आपको बताते चलें कि दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 48,81,437 पुरुष, 45, 14,555 महिला एवं 306 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। वहीं दूसरी तरफ आज अररिया में पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने विपक्ष पर ईवीएम को बदनाम करने, और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने का आरोप लगाया।

भागलपुर सीट पर 1 बजे तक 30.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं दो घंटे में 11.57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दूसरे चरण में भागलपुर सीट पर हो रहे चुनाव में मतदान का प्रतिशत काफी धीमा रहा। सुबह नौ बजे तक जिलेभर में 12 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि दो घंटे बाद सुबह 11 बजे तक इसमें 7.30 प्रतिशत की वृद्धि हुई और वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ 19.30 प्रतिशत ही बढ़ सका। इसके बाद दिन के 1 बजे इसमें फिर से 11.57 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद जिले में मतदान के कुल प्रतिशत का आंकड़ा 30.87 प्रतिशत पर पहुंचा।