बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड ,जिलों में कोल्ड अलर्ट जारी

बिहार में पछुआ हवा में आई तेजी से राज्य में कनकनी का बढ़ा है। इसके कारण अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक ठंड में और बढ़ोतरी होगी।

बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड ,जिलों में कोल्ड अलर्ट जारी

NBC24- बिहार में पछुआ हवा में आई तेजी से राज्य में कनकनी का बढ़ा है। इसके कारण अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक ठंड में और बढ़ोतरी होगी। इससे राज्य में कई जगहों पर शीतलहर या शीत दिवस की स्थिति बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्व के छह जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी गई। इसके पीछे न्यूनतम तापमान में तेजी से संभावित गिरावट मानी जा रही है। अगले दो दिन राज्य के 32 जिलों में संभावित कोल्ड डे को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बाकी अन्य छह जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने कोहरे की स्थिति इन दो दिनों में रहेगी। बता दें कि, राज्य के अंदर अचानक से ठंड बढ़ने की मुख्य वजह अब तक आसमान में कोहरा और बादल होने से अधिकतम तापमान का नीचे आना बताया जा रहा है। इसके कारण राज्य के अंदर ही बिहार में शीतलहर जैसे हालात बन रहे थे। अब पछुआ के प्रबल होने से बादल छंटने लगे हैं। न्यूनतम तापमान में आने वाली गिरावट से शीत दिवस की स्थिति शुरू हो गई है। अगर इसी तरह पछुआ हवाओं का प्रवाह बढ़ता रहा तो कई जिलों में एक साथ शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। गुरुवार को भी पटना में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 13.4 पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में दशमलव अंकों में आई कमी की वजह से गुरुवार को सुबह में भी ठंड महसूस हुई।