बिहार में 20 से ज्यादा जिलों में लुढ़का पारा, इस दिन होगी मुसलाधार बारिश

बिहार में ज्यादातर शहरों के घने कोहरे की चादर में लिपटने की वजह से न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के करीब 20 जिलों में न्यूनतम पारा लुढ़का है

बिहार में 20 से ज्यादा जिलों में लुढ़का पारा, इस दिन होगी मुसलाधार बारिश
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार में ज्यादातर शहरों के घने कोहरे की चादर में लिपटने की वजह से न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के करीब 20 जिलों में न्यूनतम पारा लुढ़का है। वहीं पछुआ की रफ्तार तेज होने के कारण ठंड बढ़ गई है। शाम के समय ठंड के साथ कनकनी में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। वहीं कोहरा भी रात में छाया रहता है।

राज्य में सबसे कम तापमान बांका में 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसमविदों के मुताबिक, दक्षिण- पश्चिम उत्तर प्रदेश व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके चलते प्रदेश में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। राज्य के उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा जबकि पटना समेत अन्य भागों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

10 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भाग के जिलों में आंशिक बारिश के आसार हैं। इस प्रभाव अगले एक-दो दिनों तक रहेगा। तापमान में कमी आएगी और और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।