पटना में श्रीनगर से भी ज्यादा ठंडी, अगले इतने दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना और गया में तो सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है।

पटना में श्रीनगर से भी ज्यादा ठंडी, अगले इतने दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। पटना और गया में तो सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। हिमालय के पश्चिमी भाग से आ रही पछुआ हवा के कारण बिहार के कई जिलों में श्रीनगर से भी ज्यादा सर्दी पड़ रही है। बीते 24 घंटे की अगर बात कि जाए तो पटना का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि श्रीनगर में यह तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था। वहीं पटना की न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा है.

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है। प्रदेश में पछुआ एवं दक्षिण पछुआ हवा 12 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सबसे अधिक औरंगाबाद में 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

इन सबके अलावा पूरा बिहार कुहासे की चपेट में है। इस दौरान पटना, गया और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में मध्यम, जबकि अररिया, पूर्णिया और इससे सटे जिलों में घना कुहासा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को पटना गया समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बारिश का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है।