छपरा में गायत्री महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, दो महिलाओं की दबकर मौत, तीन घायल

छपरा के परसा मस्तीचक में आयोजित गायत्री महायज्ञ में शुक्रवार को भगदड़ मच गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छपरा में गायत्री महायज्ञ के दौरान मची भगदड़, दो महिलाओं की दबकर मौत, तीन घायल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

CHHAPRA: छपरा के परसा मस्तीचक में आयोजित गायत्री महायज्ञ में शुक्रवार को भगदड़ मच गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह यज्ञ केंद्र का गेट खुलते ही अचानक भीड़ अंदर प्रवेश करने लगीं। तभी भगदड़ मचने से महिलाएं नीचे गिरकर दब गईं और उनकी सांसें थम गईं।

मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बड़का बिगहा निवासी राम प्यारे राम की पत्नी 70 वर्षीय राम कलियां देवी और कनाप गांव निवासी मोती बैठा की पत्नी 62 वर्षीय पार्वती देवी शामिल है।

आपको बता दें कि इससे पहले गोपालगंज में भी दुर्गा पूजा मेले के दौरान ऐसा हादसा हुआ था। 23 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास राजा दल पूजा पंडाल में दर्शनार्थियों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। इससे भीड़ में दबकर दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके बाद पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे थे। हालांकि बाद में गोपालगंज जिला प्रशासन ने एहतियात तौर पर पूजा पंडाल पर भीड़ को लेकर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।

छपरा से प्रभास रंजन की रिपोर्ट