PM मोदी के स्वागत में वैशाली में उमड़ा जनसैलाब, डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था भी पड़ी कम; महिलाओं और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिहार के वैशाली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आलम यह है कि पीएम मोदी के पहुंचने से कई घंटे पहले ही सभा स्थल लोगों से खचाखच भर गया।

PM मोदी के स्वागत में वैशाली में उमड़ा जनसैलाब, डेढ़ लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था भी पड़ी कम; महिलाओं और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
Image Slider
Image Slider
Image Slider

VAISHALI/PATNA: बिहार के वैशाली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। आलम यह है कि पीएम मोदी के पहुंचने से कई घंटे पहले ही सभा स्थल लोगों से खचाखच भर गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वैशाली की ऐतिहासिक धरती से बिहार को करीब 34 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। सभा स्थल पर डेढ़ लाख से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद सुबह से ही लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

महिलाओं की भारी भागीदारी, पांच पंडालों में खास इंतजाम

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात महिलाओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी है। प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची हैं। प्रशासन की ओर से महिलाओं के बैठने के लिए पांच विशाल पंडाल बनाए गए हैं। इन पंडालों में महिलाएं समूहों में बैठकर प्रधानमंत्री के आगमन का इंतजार कर रही हैं।

युवाओं में भी पीएम मोदी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई अपने दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर आने वाले की हो रही जांच

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सभा में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जा रही है। निजी वाहनों और बसों से आने वाले लोगों को भी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है।

प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री का आगमन दोपहर करीब दो बजे निर्धारित है, लेकिन उनके आने से पहले ही वैशाली में उमड़ी भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा दे दिया है। अब सभी को प्रधानमंत्री के संबोधन और बिहार के लिए होने वाली बड़ी घोषणाओं का इंतजार है।