PM मोदी ने किया नीतीश सेतु का उद्घाटन, पुल से गमछा लहराकर लोगों का किया अभिवादन; अरुण भारती ने विकास परियोजनाओं को बताया बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार दौरे के दौरान कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का एक खास अंदाज देखने को मिला। उन्होंने नीतीश सेतु से गमछा लहराकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
वैशाली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार दौरे के दौरान कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का एक खास अंदाज देखने को मिला। उन्होंने नीतीश सेतु से गमछा लहराकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी को देखने के लिए पुल के आसपास और नीचे बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर और गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
नीतीश सेतु के उद्घाटन को बिहार के सड़क संपर्क और विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान बिहार को कई हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिली।
अरुण भारती ने चिराग पासवान के प्रयासों की सराहना की
वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे और विकास परियोजनाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप लगातार काम कर रहे हैं।
अरुण भारती के मुताबिक, चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ पूरे बिहार के विकास के लिए प्रयासरत हैं। यही वजह है कि आज उनके संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के विजन को आने वाले समय में धरातल पर साकार होते हुए देखा जा सकेगा। उनके अनुसार, इन परियोजनाओं से बिहार के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
pranavpr