Bihar Transfer Posting: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरविंद कुमार बने BSEB के उपाध्यक्ष, अजय कुमार को मिली सचिव की जिम्मेदारी
बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों को लेकर अधिसूचना जारी की है।
PATNA: बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों को लेकर अधिसूचना जारी की है। इस फेरबदल के तहत 2015 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय कुमार को समिति का सचिव बनाया गया है। इसके अलावा प्रमोद कुमार को बिहार राज्य भंडार निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अरविंद कुमार बने बिहार बोर्ड के उपाध्यक्ष
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) में अपर सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार का तबादला किया गया है। उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 2019 की धारा-6 के तहत अगले आदेश तक की गई है। पदस्थापन अवधि के दौरान इस पद को अपर सचिव के समकक्ष घोषित किया गया है।
अजय कुमार को मिली सचिव की जिम्मेदारी
वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अजय कुमार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का नया सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह सहरसा में बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। उनके पास खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी था।
उनकी नियुक्ति बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अधिनियम, 2019 के अध्याय-2, नियम-8(2) के तहत की गई है।
प्रमोद कुमार को अतिरिक्त प्रभार
प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रमोद कुमार को बिहार राज्य भंडार निगम, पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह फिलहाल सरकारी स्तर पर आप्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।
सरकार के इस फैसले से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव हुआ है। अब नए अधिकारियों के जिम्मे बोर्ड के प्रशासनिक और परीक्षा संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी होगी।
pranavpr