मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए CM योगी, अर्थी को दिया कंधा तो छलक पड़े आंसू; हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हुईं सावित्री देवी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया।
HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई देते समय सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान उनकी आंखों से बार-बार आंसू छलकते रहे। मां के अंतिम दर्शन और विदाई के समय योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर गहरा दुख साफ दिखाई दे रहा था। सावित्री देवी का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ किया गया और वह पंचतत्व में विलीन हो गईं।
मां की अर्थी को कंधा देते हुए सीएम योगी की तस्वीर भी सामने आई है। इसके साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। श्लोक है- 'नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः। नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥' इसका अर्थ है कि मां के समान कोई छाया, सहारा, रक्षक और प्रिय नहीं होता।
मां के पार्थिव शरीर के पास रातभर बैठे रहे योगी
मां के निधन की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यहां वह अपनी मां के पार्थिव शरीर के पास रातभर बैठे रहे। उन्हें इस तरह भावुक देखकर वहां मौजूद परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके।
घर पहुंचने के बाद योगी ने परिजनों से मां की तबीयत और उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली। शनिवार सुबह अंतिम विदाई की तैयारियों के दौरान भी वह भावुक रहे।
सात महीने पहले हुई थी मां से आखिरी मुलाकात
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां सावित्री देवी से आखिरी मुलाकात करीब सात महीने पहले हुई थी। 7 और 8 मई को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे
pranavpr