बिहार के उत्तरी जिलों में गिरेगा तापमान, बारिश होने की संभावना से अगले तीन दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम

बिहार के उत्तरी जिलों में गिरेगा तापमान, बारिश होने की संभावना से अगले तीन दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम | बिहार में पिछले दिनों अचानक तापमान बढ़ने से लीची के जलने व फटने की शिकायत मिल रही थी।

बिहार के उत्तरी जिलों में गिरेगा तापमान, बारिश होने की संभावना से अगले तीन दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम

NBC24 - बिहार के उत्तरी जिलों में गिरेगा तापमान, बारिश होने की संभावना से अगले तीन दिनों तक सुहाना रहेगा मौसम

बिहार में  पिछले दिनों अचानक तापमान बढ़ने से लीची के जलने व फटने की शिकायत मिल रही थी। पर अब कुछ जिलों में 16 और 17 मई को बादल छाये रहने की व कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी की भी संभावना है। वर्षा होने से कई समस्याओं से निजात मिलेगी। बिहार में हवा की दिशा भी अब बदलते हुए झुलसा देने वाली गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रही है। रविवार देर शाम उत्तर बिहार के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा हुई, जिससे तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मौसम विज्ञानिकों ने राहत भरी खबर दी है।मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक का उत्तरी जिलों में बदल गरजने, बिजली चमकने के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पछिया हवा भी चलेगी, जिसकी औसत गति 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रविवार और सोमवार को मधेपुरा, मधुबनी, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज समेत कई जिलों में आंधी व वज्रपात के साथ वर्षा हुई है।