रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD में लौटने का न्योता, बोलीं- 'चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला है'

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को अपनी पार्टी के साथ आने का खुला ऑफर दिया है।

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को दिया RJD में लौटने का न्योता, बोलीं- 'चाचा के लिए दिल का दरवाजा हमेशा खुला है'
Image Slider
Image Slider
Image Slider

GOPALGANJ: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की नेता और लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार को अपनी पार्टी के साथ आने का खुला ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उनके चाचा हैं और उनके लिए लालू परिवार के दिल के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अब उन्हें खुद फैसला करना है कि आगे क्या करना है।

लालू-राबड़ी के साथ गोपालगंज पहुंचीं रोहिणी

दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य के साथ एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोपालगंज पहुंचे थे। यहां सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रोहिणी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार की मौजूदा राजनीति पर अपनी बात रखी।

'चाचा के लिए हमेशा खुला है दिल का दरवाजा'

नीतीश कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह बचपन से उन्हें चाचा कहती आई हैं। उनके लिए परिवार के दिल का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब खुद तय करना है कि उन्हें क्या करना है।

रोहिणी ने कहा कि आरजेडी परिवार चाहता है कि नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को पूरा मान-सम्मान मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में पिता-पुत्र दोनों को अपमान का सामना करना पड़ रहा है।

रोहिणी ने निशांत कुमार के साथ सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर पार्टी के लोग बैठकर फैसला करेंगे।

बीजेपी पर भी साधा निशाना

रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी नीतीश कुमार और निशांत कुमार को सत्ता से बाहर कर सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दोनों पिता-पुत्र को दूध में मक्खी की तरह निकालकर फेंक देगी।

PM मोदी के बिहार दौरे पर भी उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे और नीतीश सेतु के उद्घाटन को लेकर भी रोहिणी ने निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री बिहार आकर झूठे वादे करते हैं और राज्य को इससे कोई खास फायदा नहीं मिलता।

रोहिणी के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार को लेकर नए सियासी समीकरणों की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है।