संजय झा ने असम CM हिमंत बिस्वा सरमा को दिया लिट्टी-चोखा का न्योता, मिथिला हाट जाने की भी दी सलाह

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बिहार दौरे से पहले सियासी गलियारों में बिहार के खानपान की चर्चा तेज हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने हिमंत बिस्वा सरमा को बिहार आने पर लिट्टी-चोखा समेत कई पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का न्योता दिया है।

संजय झा ने असम CM हिमंत बिस्वा सरमा को दिया लिट्टी-चोखा का न्योता, मिथिला हाट जाने की भी दी सलाह
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बिहार दौरे से पहले सियासी गलियारों में बिहार के खानपान की चर्चा तेज हो गई है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने हिमंत बिस्वा सरमा को बिहार आने पर लिट्टी-चोखा समेत कई पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने का न्योता दिया है। दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिहारवासियों से यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में सुझाव मांगे थे। इसी पर संजय झा ने जवाब देते हुए उन्हें बिहार के पारंपरिक पकवानों की दावत दी।

संजय झा ने बताए बिहार के खास पकवान

संजय झा ने अपने पोस्ट में सत्तू पराठा, लिट्टी-चोखा, ठेकुआ और खाजा जैसे प्रसिद्ध बिहारी व्यंजनों का जिक्र किया। इसके अलावा उन्होंने मिथिला के पारंपरिक पकवानों में मखाना खीर, तिलकोर और माछ-भात का स्वाद चखने की भी सलाह दी। संजय झा ने कहा कि बिहार में चखने के लिए बहुत कुछ है और उन्हें यहां के व्यंजनों से रूबरू कराने में खुशी होगी।

मिथिला हाट आने का भी दिया न्योता

जेडीयू नेता ने हिमंत बिस्वा सरमा को मिथिला हाट जाने का सुझाव भी दिया। उन्होंने कहा कि बिहार आने पर मुख्यमंत्री मिथिला हाट जरूर जाएं। वहां स्थित 'भंसा घर' में उनका स्वागत किया जाएगा, जहां वे मिथिला के असली पारंपरिक व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

हिमंत ने मांगे थे बिहारी व्यंजनों के सुझाव

दरअसल, नवंबर की शुरुआत में हिमंत बिस्वा सरमा हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने पारंपरिक हिमाचली व्यंजन 'सिड्डू' का स्वाद चखा था। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर बिहारवासियों से यहां के मशहूर पकवानों के बारे में सुझाव मांगे। हिमंत ने लिखा कि वह बिहार में स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने के लिए उत्साहित हैं। उनके इसी पोस्ट पर संजय झा ने बिहारी स्वाद का न्योता दिया।