‘2024 लोस चुनाव बाद जेल जाएंगे तेजस्वी यादव..?’ पीएम मोदी ने काराकाट की मंच से चेता दिया

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी 8वीं बार बिहार के दौरे पर पहुंचे। पालीगंज में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में वोट मांगने और जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री काराकाट पहुंचे। जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए जनता से वोटों की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से विपक्ष पर ना केवल हमले किए बल्कि उनको बड़ी चेतावनी भी दे डाली। पीएम मोदी लालू परिवार समेत कांग्रेस पर जमकर बरसे।

‘2024 लोस चुनाव बाद जेल जाएंगे तेजस्वी यादव..?’ पीएम मोदी ने काराकाट की मंच से चेता दिया
Image Slider
Image Slider
Image Slider

ROHTAS: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी 8वीं बार बिहार के दौरे पर पहुंचे। पालीगंज में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में वोट मांगने और जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री काराकाट पहुंचे। जहां उन्होंने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के लिए जनता से वोटों की अपील की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से विपक्ष पर ना केवल हमले किए बल्कि उनको बड़ी चेतावनी भी दे डाली। पीएम मोदी लालू परिवार समेत कांग्रेस पर जमकर बरसे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही काराकाट पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा समर्थकों में जान आ गई। पवन सिंह की दावेदारी से बैकफुट पर दिख रहे उपेन्द्र कुशवाहा के लिए ऐन वक्त पर पीएम मोदी ने फिजा टाइट कर दिया। साथ ही विपक्ष पर अटैक करके जंगलराज, परिवारवाद और नौकरी के बदले जमीन का मुद्दा उछाल दिया।                                                                                       

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट की धरती से तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए घोषणा की कि ''हेलिकॉप्टर से घूमने का समय जैसे ही पूरा होगा उनके जेल जाने का रास्ता तय हो जाएगा। बिहार को लूटने वालों को एनडीए की सरकार छोड़ेगी नहीं। ये एनडीए की भी गारंटी है और मोदी की भी गारंटी है।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बिहारियों का अपमान करती आई है। फिर चाहे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी हों या फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हों जो आए दिन बिहारियों को गालियां देती हैं। आरजेडी में हिम्मत नहीं है कि वो कांग्रेस के खिलाफ बिहारियों के अपमान पर एक शब्द भी बोल पाए। इंडी गठबंधन वालों को बिहारियों के सम्मान की चिंता नहीं बल्कि इनको सिर्फ और सिर्फ अपने वोटबैंक की चिंता है।

इसके बावजूद आरजेडी और कांग्रेस नेताओं के मुंह से इन लोगों के खिलाफ कोई शब्द नहीं निकलता है। इन लोगों को बिहार के स्वाभिमान की चिंता नहीं है। इनको सिर्फ और सिर्फ अपने वोटबैंक की चिंता है। इनको सिर्फ आपके वोट छीनना है। इसलिए वो इसके लिए भांति भांति की भाषा का प्रयोग करते हैं।