25 हजार के इनामी बदमाश अभिषेक कुमार गिरफ्तार, आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज।

पुलिस की टीम ने एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है

25 हजार के इनामी बदमाश अभिषेक कुमार गिरफ्तार, आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज।
Image Slider
Image Slider
Image Slider

 NBC24NEWSDESK:सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत 25 हजार रुपये का इनामी और फरार कुख्यात अपराधी अभिषेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार अपराधी पर सदर थाना और बिहरा थाना में आधे दर्जन से ज्यादा संगीन मामला दर्ज है और यह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए सदर क्षेत्र के भेलवा वार्ड नम्बर - 7 स्थित बगीचे से गिरफ्तार की है. पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी का नाम अभिषेक कुमार बताया जाता है जो सदर थाना क्षेत्र के भेलवा गांव का रहने वाला है. इस सम्बंध में सहरसा SP हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधी अभिषेक कुमार पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं यह काफी दिनों से फरार चल रहा था इसका तार अवैध शराब के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है और अवैध शराब के कारोबार से काफी संपत्ति जमा किया है जिसकी जाँच कर सम्प्पति भी जप्त की जाएगी. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

नशीले पदार्थों की तस्करी में भी रहा है शामिल

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के साथ-साथ अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में भी शामिल रहा है. इससे उसने काफी अवैध संपत्ति बनायी है. पुलिस अब उसके खिलाफ संपत्ति जब्ती की कार्रवाई की तैयारी कर रही हैवहीं उन्होंने कहा कि अभिषेक कुमार का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उसके खिलाफ वर्ष 2017 से लेकर 2025 तक चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी कानून के तहत कई मामले दर्ज हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि सक्रिय पुलिसिंग के तहत अपराधियों पर नकेल पूरी तरह से जारी है.