छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को लेकर महाप्रबंधक ने कई स्टेशनों का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

छठ पर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

छठ पर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को लेकर महाप्रबंधक ने कई स्टेशनों का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

HAJIPUR: छठ पर्व के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग ने मंगलवार को विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, नरकटियागंज, रक्सौल और सीतामढ़ी सहित कई स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने स्टेशनों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया का विशेष रूप से मुआयना किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, यात्रियों के आवागमन, भीड़ प्रबंधन, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य यात्री सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को ट्रेनों और स्टेशनों पर आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

महाप्रबंधक ने यात्री सुविधा, सुरक्षा और रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़भाड़ के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि छठ पर्व के दौरान और उसके बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को ट्रेन के आगमन और प्लेटफॉर्म पर प्रवेश से पहले व्यवस्थित तरीके से ठहराया जा रहा है।

इन होल्डिंग एरिया में अस्थायी टिकट काउंटर, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल टीम की तैनाती की गई है। इसके अलावा आरपीएफ एवं रेलकर्मियों की मदद से फुट ओवरब्रिज के जरिए यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित की जा रही है।

भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों, रिकॉर्डिंग सिस्टम और कंट्रोल रूम के माध्यम से सुरक्षा एवं परिचालन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।