दिवाली के बाद जहरीली हुई पटना की हवा, समनपुरा में AQI 335 के पार; बिहार के 10 शहरों में प्रदूषण का अलर्ट

दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद भी पटाखों का धुआं लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। दिवाली के अगले दिन सुबह हवा की गुणवत्ता खराब होने का असर साफ दिखाई दिया।

दिवाली के बाद जहरीली हुई पटना की हवा, समनपुरा में AQI 335 के पार; बिहार के 10 शहरों में प्रदूषण का अलर्ट
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Bihar Air Pollution: दिवाली का त्योहार खत्म होने के बाद भी पटाखों का धुआं लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। राजधानी पटना समेत बिहार के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। दिवाली के अगले दिन सुबह हवा की गुणवत्ता खराब होने का असर साफ दिखाई दिया। मॉर्निंग वॉक और रनिंग के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को भी प्रदूषण के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार के 10 शहरों की हवा खराब

पटना समेत बिहार के 10 शहरों में लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पटना, आरा, बेगूसराय, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, मुंगेर और राजगीर शामिल हैं। इन शहरों में बढ़ते प्रदूषण ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

पटना के समनपुरा में 335 पहुंचा AQI

राजधानी पटना के समनपुरा इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। वहीं, तारामंडल में 274, दानापुर में 225, मुरादपुर में 198 और राजवंशी नगर में 179 AQI रिकॉर्ड किया गया। दूसरी तरफ मुंगेर में 276 AQI दर्ज हुआ। समस्तीपुर 93 AQI के साथ प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर रहा।

पटाखों के साथ पेड़ों की कटाई भी प्रदूषण की वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाली के दौरान बड़े पैमाने पर पटाखे जलाने से हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक और रनिंग करने वाले लोगों ने इस पर चिंता जताई है। उनका मानना है कि केवल जागरूकता अभियान चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पटाखों के उत्पादन और इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम बनाने की जरूरत है।

इसके अलावा औद्योगीकरण और विकास के नाम पर लगातार हो रही पेड़ों की कटाई को भी प्रदूषण की बड़ी वजह बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शहरों में घटती हरियाली का असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। ऐसे में दिवाली के बाद बढ़ा प्रदूषण प्रशासन और सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।