Bihar Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाईं दर्जनों पूजा स्पेशल ट्रेनें, पटना समेत इन स्टेशनों से मिलेगी सुविधा
छठ महापर्व समाप्त होने के बाद कामकाज और पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे राज्यों को लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दर्जनों पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।
PATNA: छठ महापर्व समाप्त होने के बाद कामकाज और पढ़ाई के सिलसिले में दूसरे राज्यों को लौटने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दर्जनों पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पंजाब, दक्षिण भारत और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह तक अलग-अलग तारीखों पर इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
दिल्ली जाने वालों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें
नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए पटना से 02253 और 02251 नंबर की वंदे भारत स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04087 पटना-नई दिल्ली स्पेशल एक दिसंबर तक रोजाना चलेगी। वहीं, 04067 नंबर की स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर तक प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।
आनंद विहार के लिए पटना से 03293 और पाटलिपुत्र से 04095 नंबर की विशेष ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। दानापुर से भी आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध हैं।
कोलकाता से दक्षिण भारत तक मिलेगी सुविधा
कोलकाता और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए पटना-हावड़ा, पटना-सियालदह और पटना-आसनसोल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं, चंडीगढ़, फिरोजपुर और राजस्थान जाने के लिए भी विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।
दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर तक निर्धारित दिनों में चलेगी।
इन रूटों पर भी चल रहीं स्पेशल ट्रेनें
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, मुंबई-पुणे-उधना रूट पर 19, दिल्ली-आनंद विहार रूट पर 14 और कोलकाता-हावड़ा-सियालदह रूट पर 12 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत, पंजाब, गुजरात और राजस्थान के लिए भी विशेष गाड़ियों का संचालन हो रहा है।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की समय-सारणी और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें।
pranavpr