Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में मुठभेड़ के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों से मिलने पहुंची मीसा भारती

बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह STF और पुलिस की संयुक्त टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई।

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में मुठभेड़ के बाद अस्पताल में हंगामा, परिजनों से मिलने पहुंची मीसा भारती
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह STF और पुलिस की संयुक्त टीम की अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। शेरपुर के पास गंगा नदी इलाके में करीब तीन बजे दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में तीन अपराधियों की मौत हो गई, जबकि मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, मारे गए अपराधियों की पहचान ताराचक निवासी जयप्रकाश यादव, गंगहारा निवासी राजा कुमार उर्फ सूरज और वास्तु विहार कृषि फार्म निवासी बबलू यादव के रूप में हुई है। दानापुर-2 के एसडीपीओ एके झा ने बताया कि तीनों पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड में शामिल थे। घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किए गए हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जयप्रकाश यादव पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत नौ आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं राजा कुमार और बबलू यादव पर भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज थे। दोनों मनेर थाना कांड संख्या 1042/26 में वांछित थे।

इधर, मुठभेड़ में मारे गए तीनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल लाए गए तो सुबह करीब 10 बजे से हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने शवों को एंबुलेंस से बाहर निकालने और पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हुई। एंबुलेंस पर पत्थरबाजी की सूचना भी मिली। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

वहीं, पाटलिपुत्र की सांसद डॉ. मीसा भारती भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। फिलहाल इस मुठभेड़ और अस्पताल में हुए हंगामे को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।