बिहार में पति का ही दोस्त बना हैवान, छेड़खानी का विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट और शरीर पर मारा चाकू

बिहार के मधुबनी जिला में मानवता को शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पीड़ित महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट और शरीर पर हमला कर फरार हो गया।

बिहार में पति का ही दोस्त बना हैवान, छेड़खानी का विरोध करने पर प्राइवेट पार्ट और शरीर पर मारा चाकू
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DARBHANGA: बिहार के मधुबनी जिला में मानवता को शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पीड़ित महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित महिला के प्राइवेट पार्ट और शरीर पर हमला कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता को परिजनों ने फुलपरास अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। वही पीड़ित महिला का इलाज DMCH के सर्जिकल विभाग में चल रहा है। वही अस्पताल उपाधीक्षक हरेंद्र कुमार की माने तो डॉक्टरों की ओर से इलाज करने के बाद स्थिति में पहले से सुधार हुआ है।

वहीं डीएमसीएच के उपाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि कल सुबह में मधुबनी की एक पेशेंट डीएमसीएच के इमरजेंसी में आई थी। जिसे डॉक्टर शिवानंद के यूनिट में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि इलाज कर रहे डॉक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है, कि महिला के साथ मारपीट की गई थी। तथा महिला के गुप्तांग पर भी मारपीट करने के लक्षण दिखाई पड़े हैं। पीड़ित महिला के गुप्तांग पर ट्रॉमा पाया गया है। जिसकी अच्छे तरीके से जांच करने के लिए सर्जरी विभाग से गैनिक विभाग भेजा जा रहा है। ताकि महिला के प्राइवेट पार्ट पर हुए जख्म का बारीकी से जांच किया जा सके। वही उन्होंने बताया कि पेशेंट की स्थिति काफी खराब थी। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी जनरल कंडीशंस को इलाज से सुधार है। अभी पेशेंट खतरे से बाहर है और धीरे धीरे इंप्रूवमेंट हो रहा है।

बताते चले कि मधुबनी जिला के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में बीती देर रात पीड़िता अपने दोनो बच्चों के साथ घर मे सो रही थी। इस दौरान उसके पति का दोस्त मंटू यादव उसके घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया। दुष्कर्म के दौरान जब पीड़ित महिला ने विरोध करने पर उसने महिला प्राइवेट पार्ट पर वार करते हुए लहूलुहान कर दिया। जब उससे भी मंटू यादव का मन नही भरा तो उसने पीड़ित महिला गमछे से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी। इस दौरान महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग जुट गए और मौका पाकर आरोपी भाग निकला। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरभंगा से अशोक ठाकुर की रिपोर्ट