नीतीश कुमार एक्शन में, डिप्टी सीएम के साथ पहुंचे नालंदा, 862 करोड़ की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण

बिहार में सड़क कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ नालंदा पहुंचे।

नीतीश कुमार एक्शन में, डिप्टी सीएम के साथ पहुंचे नालंदा, 862 करोड़ की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NALANDA: बिहार में सड़क कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के साथ नालंदा पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन 4-लेन हाईवे परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

यह सड़क परियोजना 862.63 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। इसके तहत सालूपुर (एसएच-78) से नूरसराय, अहियापुर और सिलाव होते हुए एनएच-120 के बेलौआ (राजगीर) तक फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य राजगीर और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच को आसान बनाना है।

निरीक्षण के दौरान नीतीश कुमार ने सड़क निर्माण की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। साथ ही परियोजना को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस सड़क को राजगीर पर्यटन मार्ग के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो बौद्ध सर्किट को जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस परियोजना के पूरा होने से राजगीर आने वाले पर्यटकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नालंदा समेत आसपास के इलाकों में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से पर्यटन, स्थानीय कारोबार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। 862 करोड़ रुपये से अधिक की यह परियोजना नालंदा और राजगीर के विकास के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।