कायरोप्रैक्टर डॉ. रजनीशकांत के खिलाफ फिजियोथेरेपिस्ट ने खोला मोर्चा, वायरल हुआ ऑडियो
डॉ. रजनीशकांत के ट्रीटमेंट पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर समाज में एक बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखने वाले कायरोप्रैक्टर डॉ रजनीशकांत के उपर अब फिजियोथेरेपिस्ट ने ही सवाल खड़ा कर दिया है।
PATNA: डॉ. रजनीशकांत के ट्रीटमेंट पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसको लेकर समाज में एक बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखने वाले कायरोप्रैक्टर डॉ रजनीशकांत के उपर अब फिजियोथेरेपिस्ट ने ही सवाल खड़ा कर दिया है। एक वायरल ऑडियो की माने तो कोलकाता के एक फिजियोथेरेपिस्ट से फोन कर जानकारी देते हुए कहा कि "भाई साहब मैं कोलकाता से बोल रहा हूं। डॉ रजनीशकांत ने बहुत पहले एक वीडियो बनाई थी। जिसमें कहा था की फिजियोथेरेपिस्ट थैला लेकर घर-घर जाया करते हैं। कायरोप्रैक्टर के ट्रीटमेंट के जरिए लोगों को 10 मिनट में दर्द से फ्री कर देते हैं।" इस बयान पर कोलकाता के एक फिजियोथेरेपिस्ट ने कायरोप्रैक्टर डॉ रजनीशकांत से सवाल पूछा है कि "नी या घूटने को रिप्लेसमेंट किया जा सकता है ? क्या कायरोप्रैक्टर डॉ रजनीशकांत ट्रीटमेंट के जरिए स्पाइन सर्जरी के बाद होने वाले दो महीने के ट्रीटमेंट कर सकते हैं क्या? क्या किसी मरीज के दिमाग(माईंड) की सर्जरी हुई है तो उसको कायरोप्रैक्टर डॉ रजनीशकांत ठीक कर सकते है क्या ?" कोलकाता के फिजियो थेरेपिस्ट ने से स्पष्ट कहा कि होम विजिट के जरिए मरीज तक पहुंच कर फिजियोथेरेपिस्ट मरीज की मदद करता है। कायरो प्रैक्टिस पर सवाल पूछते हुए उन्होंने फिजियोथेरेपिस्ट के खिलाफ ऐसा बोले जाने की निंदा करते हुए मांग की है कि पूरे देश में फिजियोथेरेपिस्ट मरीजो का दर्द कम करते हैं। ऐसे बयान के जरिए के फिजियोथेरेपिस्ट खिलाफ ऐसा नहीं बोलना चाहिए।
रही बात थैला लेकर घूमने की ऐसे बोलकर फिजियोथेरेपिस्ट को बेइज्जत करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा की फिजियोथैरेपिस्ट अपनी मेहनत से कमाते हैं, घर-घर जाते हैं, लोगों का दुख दर्द बांटते हैं। फिजियोथेरेपिस्ट अपना और पूरे परिवार का पेट भरते हैं। किसी भी फिजियोथैरेपिस्ट के बारे में रजनीशकांत को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। देश के डॉक्टरों से भी मैं अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देने वाले कायरोप्रैक्टर डॉ रजनीशकांत के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
pranavpr