Venezuela Earthquake: एक के बाद एक दो शक्तिशाली भूकंपों से कांपा वेनेजुएला, मलबे में जिंदगी की तलाश
वेनेजुएला में एक के बाद एक आए दो शक्तिशाली भूकंपों से भारी तबाही हुई है। राजधानी काराकास में कई बहुमंजिला इमारतें ढह गईं। राहत और बचाव कार्य जारी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें...
वेनेजुएला की राजधानी काराकास और उसके आसपास के इलाके विनाशकारी भूकंप के झटकों से दहल उठे हैं। कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए दो एक के बाद एक शक्तिशाली भूकंपों के कारण राजधानी में भारी तबाही हुई है। इस भीषण आपदा को देखते हुए वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल (स्टेट ऑफ इमरजेंसी) की घोषणा कर दी है।
पहला झटका 7.2 और दूसरा झटका 7.5 तीव्रता का मापा गया। कई बहुमंजिला इमारतें ढह गई हैं, जिनमें दबे बचे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं।भारी नुकसान को देखते हुए वेनेजुएला के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।
भूकंप का केंद्र राजधानी काराकास के पश्चिमी इलाके में था, जिसके झटके पूरे वेनेजुएला और पड़ोसी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए। USGS का अनुमान: अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, व्यापक तबाही को देखते हुए इस बात की 44% आशंका है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है
इस भयानक आपदा में अब तक कम से कम 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं. राजधानी काराकास और सबसे प्रभावित तटीय राज्य ला गुएरा में कई बहुमंजिला इमारतें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं. मलबे के नीचे दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है, जिसके चलते बचाव दल युद्ध स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। एनबीसी 24 के लिए पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट।