पटना में साइबर ठगों का बड़ा कारनामा! होम लोन के 10 लाख खाते में आते ही उड़ाए 5 लाख रुपये, दो दिन बाद खुला राज

राजधानी पटना में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में शातिर साइबर ठगों ने 53 वर्षीय व्यक्ति के बैंक खाते से 5 लाख रुपये से अधिक की रकम अवैध रूप से निकाल ली।

पटना में साइबर ठगों का बड़ा कारनामा! होम लोन के 10 लाख खाते में आते ही उड़ाए 5 लाख रुपये, दो दिन बाद खुला राज
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में शातिर साइबर ठगों ने 53 वर्षीय व्यक्ति के बैंक खाते से 5 लाख रुपये से अधिक की रकम अवैध रूप से निकाल ली। हैरानी की बात यह है कि पीड़ित के खाते में होम लोन के 10 लाख रुपये आए थे। इसके बाद अपराधियों ने खाते से आधी से अधिक रकम पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, खेमनीचक स्थित बृजमोहन सिंह पथ, रोड नंबर-2 निवासी महादेव राय (53) का खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की बिरला मंदिर शाखा में है। पीड़ित ने पटना साइबर थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनके बैंक खाते में होम लोन के 10 लाख रुपये आए थे।

इसी बीच 19 नवंबर की रात करीब 10 बजे से 10:30 बजे के बीच अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 5,00,778.11 रुपये की अवैध निकासी कर ली। इस निकासी की जानकारी पीड़ित को तत्काल नहीं मिल सकी।

दो दिन बाद बैंक पहुंचने पर हुआ खुलासा

21 नवंबर को जब महादेव राय बैंक पहुंचे और अपने खाते की जांच कराई, तब उन्हें पांच लाख रुपये से अधिक की रकम गायब होने की जानकारी मिली। खाते से इतनी बड़ी रकम निकलने की बात सामने आते ही उनके होश उड़ गए।

इसके बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उसी दिन पटना साइबर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई।

जांच में जुटी साइबर पुलिस

पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि खाते से निकाली गई रकम कहां ट्रांसफर हुई और इस वारदात में कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पीड़ित को अपनी रकम वापस मिलने का इंतजार है।

 पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट