सरला भट्ट: वो कश्मीरी पंडित नर्स जिनकी 36 साल पहले हुई थी हत्या, अब चार्जशीट दाख़िल होने पर क्या कह रहा परिवार | 1990 में सरला भट्ट की हत्या हुई थी|

कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की हत्या का मामला 36 साल बाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में है. दरअसल इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से चार्जशीट दाख़िल की गई है.लेकिन परिवारवालों का कहना है कि इस चार्जशीट का उनके बुजुर्ग माता-पिता के लिए अब "कोई मतलब नहीं" है.| सरला की मौसी के बेटे प्रेदिमन कृष्ण भट्ट ने बताया, "उन्हें 36 साल तक न्याय नहीं मिला, तो अब उनके लिए इस प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं है."| उन्होंने यह भी कहा, "एक कहावत है कि न्याय में देरी का मतलब न्याय न मिलना है. चार्जशीट से शायद उम्मीद की एक किरण जगी तो है कि सरला के क़ातिलों को सज़ा मिलेगी, लेकिन उनके माता-पिता को न्याय नहीं मिला. अगर उनकी आत्मा को अब शांति मिल जाए, जैसा कि हमारे (हिंदू) धर्म में माना जाता है, तो यही काफ़ी होगा|

सरला भट्ट: वो कश्मीरी पंडित नर्स जिनकी 36 साल पहले हुई थी हत्या, अब चार्जशीट दाख़िल होने पर क्या कह रहा परिवार | 1990 में सरला भट्ट की हत्या हुई थी|
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सरला भट्ट: वो कश्मीरी पंडित नर्स जिनकी 36 साल पहले हुई थी हत्या, अब चार्जशीट दाख़िल होने पर क्या कह रहा परिवार | 1990 में सरला भट्ट की हत्या हुई थी| 

कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की हत्या का मामला 36 साल बाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में है| दरअसल इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से चार्जशीट दाख़िल की गई है लेकिन परिवारवालों का कहना है कि इस चार्जशीट का उनके बुजुर्ग माता-पिता के लिए अब "कोई मतलब नहीं" है | सरला की मौसी के बेटे प्रेदिमन कृष्ण भट्ट ने बताया, "उन्हें 36 साल तक न्याय नहीं मिला, तो अब उनके लिए इस प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं है."| 

उन्होंने यह भी कहा, "एक कहावत है कि न्याय में देरी का मतलब न्याय न मिलना है | चार्जशीट से शायद उम्मीद की एक किरण जगी तो है कि सरला के क़ातिलों को सज़ा मिलेगी, लेकिन उनके माता-पिता को न्याय नहीं मिला. अगर उनकी आत्मा को अब शांति मिल जाए, जैसा कि हमारे (हिंदू) धर्म में माना जाता है, तो यही काफ़ी होगा.|

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस नोट जारी करके बताया है कि इस मामले में एंटी-टेररिज्म कोर्ट में 737 पन्नों की चार्जशीट दायर की गई है| जिसमें कहा गया है कि भट्ट का अपहरण प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ़) के चरमपंथियों ने किया था |