अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारत-नेपाल बॉर्डर पर महिला समेत चार संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल बॉर्डर के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक नेपाली महिला समेत चार चीनी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध रूप से भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारत-नेपाल बॉर्डर पर महिला समेत चार संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल सीमा पर रक्सौल बॉर्डर के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने एक नेपाली महिला समेत चार चीनी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश करते गिरफ्तार कर लिया है। विशेष चौकसी के दौरान जांच में एसएसबी को यह सफलता मिली है। इन सभी चीनी नागरिकों को रक्सौल मैत्री ब्रिज पर गिरफ्तार किया गया है। चीनी नागरिकों के साथ पकड़ी गई महिला बार-बार अपना बयान बदल रही है।

 इस कारण इनपर शक गहरा गया है। वह खुद को नेपाल का नागरिक बता रही है और चीनी, नेपाली और अंग्रेजी भाषा फर्राटेदार बोल रही है। इस महिला के पास से पाकिस्तान के कई नंबर मिले हैं। सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों की मानें तो इस महिला का सबंध पाकिस्तान से होने का संकेत मिल सकता है। पाकिस्तान में किसी लड़के से बात कर रही है, और शादी चीन में की है। चारो पुरुष चीनी नागरिक पिछले एक हफ्ते से काठमांडू में डेरा डाले हुए थे।

 भारत में क्यों घुसपैठ करना चाह रहे थे, इसपर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। चारो घुसपैठियों से भारतीय सुरक्षा एजेंसी किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट मोड में है। नेपाल से आने-जाने वाले सभी लोगों की रक्सौल बॉर्डर पर गहन जांच की जा रही है। भारत में प्रवेश करने वाले लोगों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। इसी दौरान नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए चार चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार चारो चीनी नागरिक को हरैया थाना को इमिग्रेशन विभाग ने सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि अब इन चीनी नागरिकों से खुफिया एजेंसियां किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। पकड़ी गई महिला खुद को नेपाल का नागरिक बता रही है, लेकिन उसके मोबाइल में कई पाकिस्तानी नंबर मिलने से जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। पकड़े गए चीनी नागरिकों के नाम डेन विजोन, लीं युन्गाघौई, हि क्युं हेनसेन और हुवाग लिविंग बताए जा रहे हैं। ये चारो चीनी नागरिक हुनान सिटी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।