इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के मीडिया एवं संवाद उपसमिति के सदस्य बने देव ज्योति, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी का जताया आभार
इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के मीडिया एवं संवाद उपसमिति का सदस्य बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने समन्वय समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।

PATNA : इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के मीडिया एवं संवाद उपसमिति का सदस्य बनाए जाने पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने समन्वय समिति के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने अपने फेसबुक वॉल पर दोनों नेताओं को धन्यवाद देते हुए लिखा 'बिहार के सबसे चहेते नेता और आगामी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और अतिपिछड़ा उपमुख्यमंत्री मुकेश साहनी को बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने मुझ जैसे एक मामूली कार्यकर्ता को इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति में मीडिया एवं संवाद उपसमिति का सदस्य बनाने का काम किया।
वीआईपी नेता देव ज्योति ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसपर मैं खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इस उपसमिति में हमें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे मैं दृढ़ता के साथ निभाउंगा। उन्होंने कहा कि आने वाला बिहार विधानसभा चुनाव न केवल इंडिया गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बिहार के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति ने पांच उपसमितियों का गठन किया है। इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के मुताबिक यह उपसमितियां समय-समय पर अपने कार्यकलाप एवं अनुशंसाओं की रिपोर्ट समन्वय समिति के अध्यक्ष को समर्पित करेगी।
इंडिया गठबंधन समन्वय समिति के मीडिया एवं संवाद उपसमिति का सदस्य विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति को बनाया गया है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। देव ज्योति ने दावा किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।