बक्सर में सो रही महिला और 5 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

बिहार के बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर में एक महिला और उसकी 5 साल की बच्ची को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा है।

बक्सर में सो रही महिला और 5 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BUXAR: बिहार के बक्सर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां औद्योगिक थाना क्षेत्र के बालापुर में एक महिला और उसकी 5 साल की बच्ची को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा है। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार की सुबह में खौफनाक मंजर देख पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

 मिली जानकारी के अनुसार बालापुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय अनीता देवी और उसकी पांच साल की बच्ची पूरे परिवार के साथ अपने घर में सोई हुई थी। घर के सभी सदस्यों के कमरा एक दूसरे से सटा हुआ है और सभी कमरे के दरवाजे खुले थे। रात के एक बजे के करीब जब परिवार के किसी एक सदस्य की नींद टूटी तो घर की चहारदीवारी फांदकर किसी व्यक्ति को भागते हुए देखा। वो बिना किसी से कुछ कहे सो गया। सुबह में जब घर वाले महिला के कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए, महिला और उसकी पांच साल की बच्ची का शव खून से लथपथ था।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के मोटिव से ही महिला को मारा गया है। ऐसा देखने से प्रतीत हो रहा है, नहीं तो इतने छोटे बच्चे की हत्या नहीं की गई होती, घटनास्थल से पुलिस ने एक चप्पल बरामद किया है। हैरानी की बात तो ये कि घर से निकलकर भागते हुए एक व्यक्ति को देखने के बाद भी घर के सदस्य ने शोर क्यों नहीं मचाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।