5462 बेड की क्षमता वाला अस्पताल होगा पीएमसीएम, मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ के लिये जो आवासन की व्यवस्था की जायेगी, उसका निर्माण भी बेहतर ढंग से एवं तेजी से पूर्ण करायें। पीएमसीएच 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तारित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं की सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किये जा रहे पार्क एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया।

5462 बेड की क्षमता वाला अस्पताल होगा पीएमसीएम, मरीजों को मिलेगी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आपातकालीन भवन (फेज-1) के प्रथम तल पर रेडियोलॉजी विभाग में उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में विश्वस्तरीय सीटी स्कैन, एमआरआई मशीनों के अलावा हर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। नवनिर्मित आपातकालीन भवन के पांचवे तल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शिशु विभाग में उपलब्ध करायी गयी स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनआईसीयू (निओनेटिकल इंटैन्सिव केयर यूनिट) वार्ड, नर्स स्टेशन, स्वच्छ एवं मलिन वस्त्र भंडार आदि का जायजा लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रांगण में चल रहे पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के पुनर्विकास एवं निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुनर्विकास कार्य के तहत पीएमसीएच को 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तार कर कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है जहां मरीजों के लिए विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करायें। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए काम को पूरा करायें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सुविधाओं को आधुनिक बनाने के साथ ही यहाँ चिकित्सकों के आवासन की सुविधा भी सुनिश्चित करायें। यहाँ आनेवाले मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा और ससमय इलाज मिल सके इसका विशेष रूप से ख्याल रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमसीएच में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ के लिये जो आवासन की व्यवस्था की जायेगी, उसका निर्माण भी बेहतर ढंग से एवं तेजी से पूर्ण करायें। पीएमसीएच 5462 बेड की क्षमता के रूप में विस्तारित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं की सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर विकसित किये जा रहे पार्क एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अस्पताल प्रबंधन से जुड़े चिकित्सकगण उपस्थित थे।