विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर किया पौधारोपण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेपी गंगा पथ पर किया पौधारोपण
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर वर्ष इस अवसर पर पौधारोपण करते हैं। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण आवश्यक है ताकि जलवायु परिवर्तन के खतरों को कम किया जा सके।

 भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग अपने-अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।