लीची में कीट प्रबंधन के लिए कराएं छिड़काव और पाएं 75 प्रतिशत का अनुदान, कृषि मंत्री ने किया बड़ा एलान

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि लीची फसल में कीट-व्याधि प्रबंधन के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर प्रथम एवं द्वितीय छिड़काव की सुविधा दी जा रही है। इसके अंतर्गत प्रथम छिड़काव के लिए 162 रुपए प्रति वृक्ष तथा द्वितीय छिड़काव के लिए 114 रुपए प्रति वृक्ष की अनुदान राशि निर्धारित की गई है। एक किसान को प्रथम एवं द्वितीय छिड़काव के लिए अलग-अलग अधिकतम 84-84 वृक्षों पर अनुदानित दर पर छिड़काव का लाभ दिया जा रहा है।

लीची में कीट प्रबंधन के लिए कराएं छिड़काव और पाएं 75 प्रतिशत का अनुदान, कृषि मंत्री ने किया बड़ा एलान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य में बगीचों एवं फसलों में कीट प्रबंधन योजना को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदानित दर पर कीटनाशी छिड़काव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उद्यानिक फसलों में समय पर कीट-व्याधियों का प्रबंधन सुनिश्चित हो सके। इससे न केवल फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होगी, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बताया कि लीची फसल में कीट-व्याधि प्रबंधन के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर प्रथम एवं द्वितीय छिड़काव की सुविधा दी जा रही है। इसके अंतर्गत प्रथम छिड़काव के लिए 162 रुपए प्रति वृक्ष तथा द्वितीय छिड़काव के लिए 114 रुपए प्रति वृक्ष की अनुदान राशि निर्धारित की गई है। एक किसान को प्रथम एवं द्वितीय छिड़काव के लिए अलग-अलग अधिकतम 84-84 वृक्षों पर अनुदानित दर पर छिड़काव का लाभ दिया जा रहा है।

लीची में दहिया कीट पौधों की कोशिकाओं से रस चूसकर मुलायम तनों एवं मंजरों को सुखा देता है, जिससे फल गिरने लगते हैं। इसके नियंत्रण के लिए बाग की मिट्टी की नियमित निकाई-गुड़ाई, तने के निचले हिस्से में अल्काथीन या प्लास्टिक की पट्टी लपेटकर उस पर ग्रीस लगाने तथा अनुशंसित कीटनाशकों का छिड़काव करने की सलाह कृषि विभाग द्वारा दी गई है।

साथ ही लीची माइट कीट पत्तियों के निचले भाग से रस चूसकर पत्तियों को भूरा एवं सिकुड़ा हुआ बना देता है। इसके प्रबंधन के लिए संक्रमित पत्तियों एवं टहनियों को काटकर नष्ट करने तथा सल्फर, इथियॉन अथवा प्रोपरजाइट का अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

वहीं, स्टिक बग कीट फरवरी से अप्रैल के बीच अधिक सक्रिय रहता है, जो फूलों एवं फलों को नुकसान पहुंचाता है। इसके नियंत्रण के लिए यांत्रिक विधियों के साथ-साथ अनुशंसित कीटनाशकों का 15 दिनों के अंतराल पर दो बार छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है। कृषि मंत्री ने बताया कि आम, लीची, अमरुद, केला एवं पपीता जैसी उद्यानिक फसलों में कीटनाशी छिड़काव के लिए अनुदान प्राप्त करने हेतु किसानों का डीबीटी पोर्टल https://dbtagriculture.bihar.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है।