संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को राज्यपाल और सीएम नीतीश ने किया नमन

संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर गुरुवार को गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित गोलंबर में स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताये आदर्शों को याद किया।

संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को राज्यपाल और सीएम नीतीश ने किया नमन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर गुरुवार को गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित गोलंबर में स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताये आदर्शों को याद किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक अरूण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम, बिहार विधान परिषद के पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक ऊषा विद्यार्थी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जेपी सेनानीगण सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जेपी सेनानियों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा।  इस अवसर पर बिहार गीत का गायन किया गया तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन एवं आरती पूजन की गयी। आपको बता दें कि संपूर्ण क्रांति दिवस हर साल पांच जून को मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण को नमन किया।