बेगूसराय में रिटायर ओवरसियर के घर से 50 लाख की डकैती, घर में घुसने से पहले बदमाशों ने गांव की बिजली काटी

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रिटायर ओवरसियर रामपुकार के घर में लगभग 50 लाख का डाका डाला है...

बेगूसराय में रिटायर ओवरसियर के घर से 50 लाख की डकैती, घर में घुसने से पहले बदमाशों ने गांव की बिजली काटी

BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रिटायर ओवरसियर रामपुकार के घर में लगभग 50 लाख का डाका डाला है। घटना जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है। बताया जाता है कि डकैतों ने घटना को अंजाम देने से पहले गांव की बिजली काट दी। उसके बाद घरवालों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर वालों के साथ मारपीट भी की है। जिसमें परिवार के कई सदस्यों को गंभीर चोटें आईं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रिटायर ओवरसियर का परिवार मंगलवार देर रात खाना खाकर आराम से सो रहा था। तभी हथियारों से लैस बदमाश घर में घुसे और रामपुकार और उनकी धर्मपत्नी को बंधक बना लिया। दोनों को अलग-अलग जगह पर बांध दिया। इतना ही नहीं बदमाश घर में लगे सीसीटीवी का हार्डडिस्क भी अपने साथ लेकर गए हैं। वहीं बदमाशों ने पुलिस को बताने पर हत्या की धमकी भी जाते-जाते देकर गए हैं।

पीड़िता रामपुकारी देवी ने बताया कि डकैत रात में 12 बजे के आसपास घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। दरवाजा टूटने की आवाज आया ही था कि बिजली गुल हो गई। पीड़िता ने बताया कि डकैतों के द्वारा ही लाइन कटवाया गया था। अंधेरा का फायदा उठाकर सभी डकैत हथियार लेकर घर में घुस गए। इस दौरान दोनों दंपति का हाथ पैर बांध दिए और धमकी देते हुए चुप रहने के लिए कहा। घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए।

वहीं घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस साक्ष्य जुटाने में लग चुकी है। तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। करीब आठ लाख नकद और जेवरात की डकैती हुई है।