पूर्णिया में वार्ड पार्षद के बेटे और भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों गंभीर; पुलिस जांच में जुटी

पूर्णिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए नगर निगम की वार्ड पार्षद राखी देवी के पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पूर्णिया में वार्ड पार्षद के बेटे और भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दोनों गंभीर; पुलिस जांच में जुटी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पूर्णिया: पूर्णिया में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए नगर निगम की वार्ड पार्षद राखी देवी के पुत्र शुभम कुशवाहा और उनके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। फायरिंग में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें शुभम कुशवाहा की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

घटना मरंगा थाना क्षेत्र के नेवालाल चौक की है। जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने शुभम कुशवाहा को तीन गोलियां मारीं, जबकि उनके मामा को दो गोलियां लगी हैं। हमलावरों की फायरिंग से उनकी गाड़ी भी गोलियों से छलनी हो गई, जिस पर कई गोली लगने के निशान मिले हैं।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

इस घटना पर पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

(बाइट: संतोष कुशवाहा, पूर्व सांसद, पूर्णिया)