बिहार में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे कुएं की सफाई को उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, मचा चीत्कार

बिहार के गया से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार को वजीरगंज के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

बिहार में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे कुएं की सफाई को उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत, मचा चीत्कार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

GAYA: बिहार के गया से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां शुक्रवार को वजीरगंज के चकसेव गांव में कुएं में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक युवक कुएं में सफाई के लिए उतरा था। कुछ ही देर बाद उसका दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने के लिए दूसरा युवक भी अंदर कूद गया। उसका भी दम घुटने लगा तो उसे बचाने के लिए तीसरे युवक ने कुएं के अंदर छलांग लगाई। एक के बाद एक तीनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कएं की गहराई 20 फीट है। उसमें पानी बहुत अधिक नहीं था, इस वजह से उसकी सफाई की जा रही थी।