24 से 27 फरवरी के बीच प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद के लिए साक्षात्कार, 14 फरवरी से ऑनलाइन डॉउनलोड करें प्रवेशपत्र

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के स्तर से प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में 24 से 27 फरवरी के बीच इस पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी 14 फरवरी से प्रवेशपत्र ऑनलाइन डॉउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

24 से 27 फरवरी के बीच प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद के लिए साक्षात्कार, 14 फरवरी से ऑनलाइन डॉउनलोड करें प्रवेशपत्र
प्रतीकात्मक तस्वीर
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के स्तर से प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में 24 से 27 फरवरी के बीच इस पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए अभ्यर्थी 14 फरवरी से प्रवेशपत्र ऑनलाइन डॉउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। 

इस चयन प्रक्रिया के क्रम में 9 फरवरी को पटना स्थित बिहार भेटनरी कॉलेज खेल मैदान में 198 अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा ली गई। इसमें 127 पुरुष और 66 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं। 5 पुरुष अभ्यर्थी शारीरिक जांच परीक्षा के लिए उपस्थित नहीं हुए। इस परीक्षा में पुरुषों के लिए 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं के लिए इतने ही समय में 14 किमी चलने का प्रावधान रखा गया था। 

सभी महिला अभ्यर्थी पैदल चाल में सफल रहे, लेकिन 2 पुरुष अभ्यर्थी उतीर्ण नहीं हो सके। इस तरह शारीरिक जांच परीक्षा और शारीरिक मापदंड जांच में 191 अभ्यर्थी सफल पाए गए, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। शारीरिक जांच परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में सफल होने वाले अभ्यर्थी को ही साक्षात्कार में बुलाया जाएगा। इन सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके बाद संबंधित अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकते हैं।